Sunday, September 8, 2024
अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

World Heart Day 2021: हृदय को स्वस्थ रखना ज़रूरी क्यों है ज़रूरी, ऐसे रखें अपने हृदय का ख्याल …

आकांक्षा थापा

हृदय हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत के प्रति हमें जागरूक रहने की जरूरत है। आजकल युवाओं या हम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्या आने लगी है। यही कारण है कि दिल के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए हर साल 29 सितंबर को World Heart Day मनाया जाता है। वहीँ, कोरोना महामारी के दौरान दिल के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है.. और गलत खान पान और जीवनशैली से भी बहुत फरक पड़ता है।
आपको बता दें, विश्व में हार्ट अटैक के रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में किए जा रहे शोध व सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हो रहा है कि आजकल कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक जैसी समस्याएं आ रही है। ऐसे में World Heart Day का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने हृदय के प्रति सतर्क करना है…

विश्व हृदय दिवस का इतिहास..

दिल के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए WHO ने दुनिया भर में विश्व हृदय दिवस साल 2000 से मनाने की घोषणा की। पहले यह दिवस सितम्बर माह के आखिरी रविवार को मनाया जाता है, लेकिन साल 2014 से World Heart Day 29 सितंबर को मनाया जाने लगा है।

ह्रदय को स्वस्थ रखने के उपाए..

– ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आजकल लोग रात भर फ़ोन देखते रहते है, कई तो ऐसे हैं जो मोबाईल की वजह से रातभर सोते नहीं। देर रात तक जागने से बचें और रात में ज्यादा गैजेट्स के इस्तेमाल से भी बचें। इससे हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है।

– हम जो भी खाते वो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है, इसलिए डाइट में लो कार्ब व वसा युक्त भोजन ज्यादा खाएं। कोशिश ये करें कि शाम को 6 या 7 बजे के बाद कुछ भी खाना न खाएं। इसके अलावा सुबह ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन व फाइबर युक्त खाना लें। याद रखें, भोजन बहुत एहम भूमिका निभाता है…

– खानपान पर ध्यान देने के साथ-साथ, शरीर को एक्टिव रखना बहुत ज़रूरी है। व्यायाम का भी विशेष ध्यान रखिये, दिल की सेहत के लिए कार्डियो एक्सरसाइज को बेहतर माना जाता है। रोज कम से कम 40 मिनट ब्रिस्क वॉक करें या साइकिल चलाएं … या फिर आप स्विमिंग भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *