Sunday, September 8, 2024
अंतरराष्ट्रीय

दुबई में रिकार्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, 62.44 डिग्री किया गया रिकार्ड

तापमान अगर 40 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच जाए तो सामान्य इंसान का जीना मुश्किल हो जाता है, तो जरा सोचिये जब तापमान 60 से उपर पहुंच जाएगा तो क्या होगा। ऐसा हुआ है दुबई में, इस बार यहां तापमान ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं।
दुबई में 16 जुलाई 2024 की दोपहर जो तापमान रिकॉर्ड किया गया, शायद उसे नरक की गर्मी कहा जा सकता है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तापमान 144 डिग्री फैरेनहाइट पहुंच गया। यानी 62.44 डिग्री सेल्सियस। हालांकि शाम पांच बजे ये घटकर 53.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन इस रिकार्ड गर्मी ने दुबई में रहने वाले लोगों के लिये नई चुनौती खड़ी कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिस समय ये तापमान दर्ज किया गया, उस समय हवा गर्म थी। एयर टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस पर था और नमी 85 फीसदी थी। लिहाजा तापमान 62.22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दुबई में आमतौर पर पारा 40 डिग्री से उपर ही रहता है लेकिन ये तापमान अगर 62 से उपर रहने लगे तो यहां रहने वालों के लिये सर्वाइव करना नामुमकीन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *