Sunday, September 8, 2024
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय मूल की शिवानी राज ने ब्रिटेन संसद में भगवद् गीता से ली शपथ

भारतीय मूल की शिवानी राज कंजर्वेटिव पार्टी से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने ब्रिटेन संसद में भगवद् गीता से शपथ ली। वह महज 29 वर्ष की हैं जो गुजराती व्यवसाय से जुड़ी हैं। उन्होंने इस सीट पर लेबर पार्टी का 37 साल का वर्चस्व खत्म किया, भारतीय मूल के राजेश अग्रवाल को हराकर वह सांसद बनी है। चुनाव में उन्हें 14,526 वोट मिले हैं, जबकि लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर अग्रवाल 10,100 वोट मिले।
पिछले दिनों ब्रिटेन चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी हारी, लेकिन कई जगह है जहां पार्टी ने जीत हासिल की। बता दें यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि लेबर पार्टी लीसेस्टर ईस्ट में 1987 से जीत हासिल कर रही थी।
शिवानी राज गुजराती मूल की है। इनका जन्म 21 जलाई 1994 में लीजेस्टर के रशी मीड में हुआ था, माता-पिता 1970 के दशक में भारत और केनिया से ब्रिटेन आए थे। शिवानी ने हेरिक प्राइमरी स्कूल, सोअर वैली कॉलेज, विगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने कॉस्मेटिक विज्ञान में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री के साथ डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *