Sunday, September 8, 2024
उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस आज, देश कर रहा है शहीदों को याद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने असाधारण साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान किया।
आपको बता दें कि 25 साल पहले भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों के मंसूबों को पस्त करते हुए कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था। 26 जुलाई 1999 का वो दिन हर भारतीय के लिये गौरव का दिन था। आज का दिन शहीद जवानों के अदम्य साहस और उनके बलिदान का प्रतीक है। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *