Sunday, September 8, 2024
उत्तराखंड

आयातित सोना, चांदी सस्ता, इंकम टैक्स में निराशा, जानिए बजट 2024 में क्या है खास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश किया है। इसमें हर सेक्टर को कुछ न कुछ देने की कोशिश की गई है। लेकिन बजट के दौरान बाजार में भारी गिरावट देखी गई।
सरकार की ओर से फोकस गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर रखने की बात कही गई है।
आइए जानते हैं बजट में क्या खास है, क्या सस्ता हुआ है और कहां लोगों को निराशा हाथ लगी है।
इंकम टैक्स में कोई रियायत नहीं दी गई है। यानी पहले की तरह 3 लाख तक की इंकम टैक्स फ्री रहेगी। यहां लोग कमसेकम 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने की राह देख रहे थे, लेकिन उन्हें सरकार ने झटका दिया है।
3 से 7 लाख तक 5 फीसदी टैक्स लगेगा। पहले 3 से 6 लाख वालों को 5 फीसदी टैक्स देना होता था।
मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर सीमा शुल्क 15 फीसदी घटाया गया है, यानी मोबाइल चार्जर सस्ते होंगे।
इलेक्ट्रॉनिंग गाड़ियां सस्ती होंगी।
लेदर शूज सस्ते होंगे।
कैंसर की तीन दवाएं सस्ती, कैंसर इलाज के उपकरण भी सस्ते होंगे।
आयातित सोना चांदी सस्ता होगा, सीमा शुल्क घटकर 6 फीसदी किया गया।
25 आवश्यक खनिजों पर भी सीमा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्लेटिनम पर सीमा शुल्क घटाकर 6.5 फीसदी की गई।
सोलर सैल और पैनल सस्ते होंगे।
पीवीसी फ्लेक्स बैनर आयात करना महंगा होगा।
साथ ही सरकार ने 4 करोड़ युवाओं के इंटनर्शिप की व्यवस्था देने का फैसला लिया है। 5 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *