Sunday, September 8, 2024
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में भारी बारिश से तबाही, यमुना नदी में आया उफान, तटबंध बहे, यमुनोत्री धाम में पुल की दीवार ढही

बीती रात हुई भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान यमुना नदी उफान पर आ गई और उससे चारों ओर तबाही मच गई। हालात इतने विकराल हो गये कि जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया। जिससे यमुनोत्री धाम में बने तटबंध बह गए। साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई।
यमुना आई बाढ़ के चलते जानकीचट्टी क्षेत्र में तीन खच्चर और एक मोटरसाइकिल भी बह गई। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक जब यमुना का पानी उफान मारते पहुंचने लगा तो यहां लोगों में हड़कंप मच गया। इस मंजर ने 2013 की केदारनाथ आपादा की याद दिला दी।
सुबह के दौरान जानकीचट्टी में यमुना का जल जरा धीमा पड़ा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है यहां किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। मगर बारिश से उत्तरकाशी जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *