Sunday, September 15, 2024
उत्तराखंड

डीके कलोनी को आप प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, मंत्री, सचिवों की सूची भी जारी

तराई के जुझारू नेता डीके कलोनी को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। खटीमा के रहने वाले डीके कलोनी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। 2003 में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। डीके कालोनी 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे साथ ही 2016 से 2022 तक कांग्रेस के प्रवक्ता भी रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में वो खटीमा से टिकट के दावेदार भी रहे।


प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद डीके कालोनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने छला है। 24 साल में राज्य की राजधानी तय नहीं हो पाई और पलायन रोकने की कोशिश तक नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दे पर राजनीति करती है, आने वाले समय में राज्य के बुनियादी मुद्दों पर युवाओं, महिलाओं को साथ जोड़कर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *